Home Breaking News दिनदहाड़े Shahrukh का चाकू मारकर कत्ल

दिनदहाड़े Shahrukh का चाकू मारकर कत्ल

0
दिनदहाड़े Shahrukh का चाकू मारकर कत्ल

नोएडाः उत्तर प्रदेश के नोएडा में दिनदहाड़े युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मिली जानकारी के अनुसार मीट की दुकान पर हुए विवाद के बाद दिनदहाड़े हुई हत्या से इलाके के लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि दुकान पर मीट खरीदने के दौरान 2 ग्राहकों में बहस हुई थी।

इस दौरान दोनों में बहस धीरे-धीरे विवाद में बदल गई और देखते ही देखते हथियारों से हमला किया गया। मृतक की पहचान मेरठ निवासी शाहरुख के रूप में की गई है। ये पूरी घटना थाना सेक्टर 113 इलाके के सेक्टर 117 की घटना है। दिनदहाड़े हत्या को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया है। पुलिस अधिकारियों ने आरोपी की गिरप्तारी के लिए टीमों का गठन किया है।

बहस के बाद चाकू से हुए हमले में मेरठ निवासी शाहरुख पर कई वार किए गए, जिससे वह बुरी तरह लहूलुहान हो गया और थोड़ी देर बाद उसकी मौत हो गई। हत्या की सूचना पर भारी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है ताकि हत्यारे की पहचान कर जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here