Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News : तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने एक्टिवा को मारी टक्कर, 2 की मौत

Jalandhar News : तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने एक्टिवा को मारी टक्कर, 2 की मौत

0
Jalandhar News : तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने एक्टिवा को मारी टक्कर, 2 की मौत

जालंधर,ens : थाना मकसूदां के अधीन आती मंड चौकी के इलाके में सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत हो गई। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज सब इंस्पैक्टर गुरमीत राम पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे। जानकारी देते चौकी इंचार्ज गुरमीत राम ने बताया कि हरबंस लाल पुत्र हरि चंद तथा मुनचुन साहनी दोनों निवासी बस्ती पीर दाद फैक्टरी में कार्य करते हैं तथा दोपहर 12 बजे के करीब निजी कार्य के लिए दोनों एक्टिवा पर सवार होकर मंड के इलाके में गए थे।

उन्होंने बताया कि करीब 1.30 बजे उन्हें सूचना मिली की एक तेज रफ्तार अज्ञात स्कॉर्पियो ने एक्टिवा सवारों को मंड से जालंधर कुंज गेट की तरफ जाते क्षेत्र में टक्कर मार दी है। जिस कारण दोनों की मौत हो गई। हादसे के बाद स्कार्पियो चालक गाड़ी सहित मौके से फरार हो गया। चौकी इंचार्ज ने बताया कि वह सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे और जांच शुरु कर दी। जब वह मौके पर पहुंचे तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।

पुलिस ने अज्ञात स्कॉर्पियो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने हादसे की सूचना पारिवारिक सदस्यों को दी और शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव वारिसों को सौंप दिए जाएंगे।  पुलिस आरोपी की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here