Home Punjab>Batala Punjab News: नशीले कैप्सूल और अफीम के साथ मेडीकल स्टोर संचालक समेत 1 काबू, देखें वीडियो

Punjab News: नशीले कैप्सूल और अफीम के साथ मेडीकल स्टोर संचालक समेत 1 काबू, देखें वीडियो

0
Punjab News: नशीले कैप्सूल और अफीम के साथ मेडीकल स्टोर संचालक समेत 1 काबू, देखें वीडियो

बटालाः पुलिस के नारकोटिक्स सेल को बड़ी सफलता मिली है, जहां पुलिस ने नशीले पदार्थों के साथ 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वह संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश के लिए गश्त पर थे। इस दौरान गुप्त सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बटाला शहर के गांधी कैंप इलाके में मेडिकल स्टोर पर अचानक छापेमारी की और मौके से एक युवक को गिरफ्तार किया जिसके कब्जे से अफीम बरामद की गई।

डीएसपी हरीश बहल ने जब युवक से पूछताछ की तो आरोपी ने बताया कि उसने मेडिकल स्टोर वाले से ये अफीम खरीदी है। आरोपी पुलिस से विनती करने लगा कि, मुझे छोड़ दो, मेरी शादी है अगर आपने मुझे गिरफ्तार कर लिया तो मेरी शादी टूट जाएगी, परन्तु पुलिस युवक को गिरफ्तार करके ले गई।

वहीं जब पुलिस ने मेडिकल स्टोर की तलाशी ली तो वहां से पुलिस को नशीले कैप्सूल भी बरामद हुए। पुलिस ने मामले में 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जबकि 2 युवकों को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here