Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: नगर निगम चुनाव से पहले एक्शन में आए AAP MLA

Jalandhar News: नगर निगम चुनाव से पहले एक्शन में आए AAP MLA

0
Jalandhar News: नगर निगम चुनाव से पहले एक्शन में आए AAP MLA

जालंधर, ENS: नगर निगम चुनाव शुरू होने से पहले शहर में पड़े कूड़े के डंप को लेकर कार्रवाई तेज हो गई है। हाल ही में आप विधायक रमन अरोड़ा ने नगर निगम कमिश्नर गौतम जैन के साथ कूड़े के डंप को लेकर दौरा किया था। वहीं आज सुबह विधायक रमन अरोड़ा ने काजी मंडी डंप पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और मौके पर मौजूद अधिकारियों को जल्द से जल्द डंप को साफ करने के सख्त निर्देश दिए।

इस मौके पर रमन अरोड़ा ने बताया कि इस रोड को साफ ओर सुंदर बनाने का काम किया जा रहा है और अब तक 100 के करीब कूड़े के टिप्पर भरकर उठाए जा चुके हैं और आज भी लगभाग 10 के करीब कूड़े के टिप्पर शिफ्ट किए गए।आज सुबह विधायक ने काजी मंडी डंप पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और मौके पर मौजूद अधिकारियों को जल्द से जल्द डंप को साफ करने के सख्त निर्देश दिए। इस मौके पर रमन अरोड़ा ने बताया कि इस रोड को साफ ओर सुंदर बनाने का काम किया जा रहा है और अब तक 100 के करीब कूड़े के टिप्पर भरकर उठाए जा चुके हैं और आज भी लगभाग 10 के करीब कूड़े के टिप्पर शिफ्ट किए गए।

उन्होंने कहा उनका मकसद शहर को साफ और सुंदर बनाना है इसके लिए जो भी कदम उठाने पड़ेंगे वह उठाएंगे। उन्होंने कहा कि काजी मंडी रोड पर बने डंप पर कुछ शरारती तत्वों द्वारा बाहर से कूड़ा लाकर फैंका जा रहा है, जिससे रोड के दोनों साइड कूड़ा लगने से रोड बंद हो जाती है। उन्होंने बताया कि उन लोगों पर नजर रखी जा रही है और उन पर सख्त कारवाई की जाएगी। इसके साथ विधायक ने बताया कि गुरुपर्व के मद्देनजर सूर्या एन्क्लेव गुरुद्वारा साहिब के आसपास सफाई का काम करवाया जा रहा है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here