Home Punjab>Ludhiana Punjab News: ट्रैक्टर लेकर भाग रहे चोर पर मालिक ने चलाई गोली, घायल

Punjab News: ट्रैक्टर लेकर भाग रहे चोर पर मालिक ने चलाई गोली, घायल

0
Punjab News: ट्रैक्टर लेकर भाग रहे चोर पर मालिक ने चलाई गोली, घायल

लुधियानाः थाना बस्ती जोधेवाल आते इलाके में देर रात बिल्डिंग मेटीरियल लोडिंग करने वालों ट्रैक्टर लेकर चोर फरार हो गया। वहीं चोरी की घटना का पता लगने पर मालिक ने पीछा करके चोर को रूकने के लिए कहा, लेकिन चोर ट्रैक्टर भगाने लगा। जिसके बाद ट्रैक्टर मालिक ने उसे काबू करने के लिए टायर पर फायर करने के लिए गोली चलाई, लेकिन गोली चोर की टांग में लगी।

गोली लगने के बाद घायल चोर को काबू कर लिया ओर उसे उपचार के लिए देर रात 3.30 बजे सिविल अस्पताल लाया गया। घायल चोर की पहचान विशाल के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार चोरी की गोली टांग और ऐड़ी के बीच लगी है। फिलहाल विशाल अभी कुछ बोलने की हालत में नहीं है। उधर, मामले की सूचना मिलते थाना बस्ती जोधेवाल से जांच अधिकारी कुलदीप सिंह मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए।

जांच अधिकारी ने बताया कि उन्हें ट्रैक्टर चोरी करके ले जाने के मामले में चोर को गोली लगने की सूचना मिली थी। जांच अधिकारी ने कहा कि चोर के होश में आने के बाद कुछ पता चल पाएगा। जांच अधिकारी ने कहा कि अभी जांच के दौरान उन्हें पता चला है कि ट्रैक्टर मालिक ने चोरी की वारदात होने के बाद गोली ट्रैक्टर के टायर पर मारी थी, लेकिन वह गोली ट्रेक्टर चोर की लात पर लग गई और वह घायल हो गया। जांच अधिकारी ने बताया कि ट्रैक्टर मालिक के बयान दर्ज कर लिए है, वहीं चोर के बयान दर्ज करने के बाद बनती कार्रवाई की जाएंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here