Home National घर में लगी भीषण आग, जिंदा जले पति-पत्नी

घर में लगी भीषण आग, जिंदा जले पति-पत्नी

0
घर में लगी भीषण आग, जिंदा जले पति-पत्नी

नई दिल्ली : मध्य प्रदेश के भोपाल से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार एक घर में आग लगने से दंपती की जलकर मौत हो गई। मृतक दंपती की पहचान सतीश बिराडे (26) और आम्रपाली बिराडे (24) के तौर पर हुई है। आग की सूचना फायर बिग्रेड और पुलिस की दी गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया।

घर में से उनकी जली हुई लाश मिली है दोनों के शव राख और हड्डियों में तब्दील हो चुके थे। घर से धुआं निकलते देख पड़ोसियों ने इस बात की जानकारी पुलिस को दी थी। इसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। अब पुलिस हत्या और आत्महत्या, दोनों ही एंगल से जांच कर रही है।

पुलिस को दंपती की हड्डियां और राख बिस्तर पर पड़ी मिली थीं. बाकी पूरे घर का सामान भी जल चुका था। दोनों के अवशेषों को पोटली में बांध कर जांच के लिए भेजा गया। अब यह जानने की कोशिश की जा रही है कि बिस्तर पर ऐसी कौन सी चीज़ पड़ी थी, जिससे आग फैल सकती थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here