Home Sports Cricket News: चौथे टी20 मैच में हो सकते हैं बड़े बदलाव! इन खिलाड़ियों को मिल सकती है जगह

Cricket News: चौथे टी20 मैच में हो सकते हैं बड़े बदलाव! इन खिलाड़ियों को मिल सकती है जगह

0
Cricket News: चौथे टी20 मैच में हो सकते हैं बड़े बदलाव! इन खिलाड़ियों को मिल सकती है जगह
Cricket News: भारतीय क्रिकेट टीम साउथ अफ्रीका दौरे पर अपना चौथा और आखिरी T20I मैच खेलने के लिए तैयार है। इन 4 मैचों की सीरीज में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया 2-1 से आगे है और अब उसकी कोशिश 3-1 से सीरीज को जीतने की है। हालांकि टीम इंडिया के लिए ये इतना भी आसान नहीं होगा क्योंकि पिछले 2 मैचों में सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन अपना खाता भी नहीं खोल पाए थे। वहीं,भारतीय टीम के लिये रिंकू सिंह का बल्लेबाजी क्रम और खराब फॉर्म भी चिंता का सबब बना हुआ है।

कितने बजे होका मैच शुरू

भारत ओर साउथ अफ्रीका के बीच खेले जाने वालें मेचों की टाइमिंग भी फैंस को थोड़ा परेशान कर सकती है। दरअसल, सीरीज का पहला मैच भारतीय समयानुसार रात 8 बजकर 30 मिनट पर शुरू हुआ था लेकिन दूसरा मैच का आगाज 1 घंटे पहले हुआ। इसके बाद तीसरा मैच एक बार फिर रात 8 बजकर 30 मिनट पर शुरू हुआ। दूसरे मैच को छोड़ दें, तो पहला और तीसरा मैच काफी देर से खत्म हुए। इन दोनों टीमों के बीच खेले जाने वाले मैच भारतीय समयानुसार आधी रात के बाद खत्म हुए, जिससे कारण भीरतय फैंस को काफी देर तक जागना पड़ा था। अब चौथे मैच में भी फैंस को रात में जागकर मैच को देखना पड़ेगा, क्योंकि पिछले मैच की तरह चौथे T20I मैच का आगाज भी 8 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा। टॉस आधे घंटे पहले यानी रात 8 बजे होगा।

हो सकता है प्लेइंग इलेवन में बदलाव

इस सीरीज में भारत ने अब तक अपने 15 खिलाड़ियों में से 12 को खेलने का मौका दिया है बाकी 3 खिलाड़ी अभी खेलने के लिए मैदान में नहीं उतारे। देखान यह होगा कि इस सीरीज़ के आखिरी मैच में तेज गेंदबाज यश दयाल या विशाख विजयकुमार को पहला मौका मिलता है या नहीं।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here