Home National तेज रफ्तार कार ने रोड पर बैठे भिखारी को कुचला

तेज रफ्तार कार ने रोड पर बैठे भिखारी को कुचला

0
तेज रफ्तार कार ने रोड पर बैठे भिखारी को कुचला

राजौरीः जिले के नौशहरा क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसा होने का मामला सामने आया है। इलाके के गुजराल चौक में तेज गति से कार चलाते हुए एक व्यक्ति ने सड़क पर बैठे एक दिव्यांग व्यक्ति को टक्कर मार दी। हादसे के बाद उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

जानकारी अनुसार, नौशहरा के गुजराल चौक पर दिव्यांग धर्मपाल निवासी हनजाना नौशहरा सड़क के किनारे भीख मांगने के लिए बैठा हुआ था। तभी एक तेज गति से आ रही कार ने उसे कुचल दिया। आसपास के लोगों ने तुरंत धर्मपाल को उप जिला अस्पताल नौशहरा पहुंचाया, लेकिन उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल से कार को जब्त कर लिया है। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद कार चालक गाड़ी वहीं छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने चालक की तलाश शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here