Home National दर्दनाक हादसा : आवारा पशु से टकराकर पेड़ से टकराई Car, 4 की मौत

दर्दनाक हादसा : आवारा पशु से टकराकर पेड़ से टकराई Car, 4 की मौत

0
दर्दनाक हादसा : आवारा पशु से टकराकर पेड़ से टकराई Car, 4 की मौत

नई दिल्ली : राजस्थान के पाली जिले में दर्दनाक हादसा होने का मामला सामने आया है। यहां बिरामी टोल नाके से लगभग 1 किलोमीटर दूर हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के कोल्हापुर के हुपरी का रहने वाला परिवार कार में सवार होकर जा रहा था। इसी दौरान कार आवारा पशु से टकरा कर, एक पेड़ से जा टकराई।

इस हादसे में कार सवार में सवार पति-पत्नी, उनकी बेटी और बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं कार चला रहे रिश्तेदार और भतीजा घायल हो गए। जानकारी के अनुसार ये परिवार सोना-चांदी के कारोबार से जुड़ा था और शिवगंज में अपने मित्र और ज्वैलर से मिलने के लिए आए थे। यात्रा के लिए उन्हीं की कार से जा रहे थे। रात में जोधपुर से लौटते वक्त यह हादसा हो गया।

हादसे की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया।  हादसे में परिवार के चार लोगों की मौत से मातम पसर गया। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। पुलिस ने बताया कि कार की तेज रफ्तार के कारण यह हादसा हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here