Home Punjab>Ludhiana Punjab News: दपंति पर व्यक्ति ने चलाई गोलियां, दोनों घायल, देखें वीडियो

Punjab News: दपंति पर व्यक्ति ने चलाई गोलियां, दोनों घायल, देखें वीडियो

0
Punjab News: दपंति पर व्यक्ति ने चलाई गोलियां, दोनों घायल, देखें वीडियो

लुधियानाः कस्बा मुल्लापुर के प्रेम नगर में घर के बाहर ही करियाणा की दुकान चलाती महिला व उसके पति पर व्यक्ति ने गोलियां चला दी। घटना में दंपति घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मामला ब्याज पर पैसे देने की गारंटी को लेकर बताया जा रहा है। गोलियां मारने वाले व्यक्ति की पहचान सुरिंदर छिंदा निवासी गांव इस्सेवाल के रूप में हुई है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

दंपती को जख्मी हालत में पहले सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार देने के बाद डॉक्टरों ने दूसरे अस्पताल में दोनों को रैफर कर दिया है। सूचना है कि महिला की छाती में दो गोलियां लगी है। वहीं उसके पति राजकुमार यादव को एक गोली लगी है। दंपती को गोलीयां लगने की सूचना मिलने के बाद मौके पर दहशत का माहौल है। SSP देहात नवनीत सिंह बैंस, मुल्लापुर के डीएसपी वरिंदर सिंह खोसा व एसएचओ गुरविंदर सिंह, सीआईए से सब इंस्पैक्टर चमकौर सिंह टीमों सहित मौके पर पहुंचे।

जानकारी देते हुए प्रेम नगर के पूर्व कौंसलर बलवीर चंद बीरा ने बताया कि गांव इस्सेवाल का रहने वाला सुरिंदर सिंह छिंदा नाम का व्यक्ति महिला गुडिया यादव पर बुरी नीयत रखता था और उसका परिवार के साथ पैसों का भी कुछ लेन देन था। शुक्रवार को सुरिंदर सिंह गुडिया की दुकान पर आया और उसके साथ बदतमीजी की जिसके बाद उसने घर के अंदर से अपने पति राजकुमार को आवाज लगाकर बुलाया। महिला की ओर से अपने पति को घर के अंदर से बाहर दुकान पर बुलाने से गुस्साएं सुरिंदर सिंह ने अपने पास से पिस्तौल निकाली और पहले दो गोलीयां सीधे गुडिया यादव की छाती में मारी। जिसके बाद एक गोली राजकुमार यादव को मारी।

बदमाश मौके से हवाई फायर करता हुई फरार हो गया। गुडिया यादव का परिवार सांझा परिवार है जिसमें उसका देवर, देवरानी व उसकी सास भी पीछे घर में ही रहते है। गोलियों की आवाजें सुनकर सभी घर के अंदर से दुकान पर आए और उन्होंने शोर मचाना शुरु कर दिया जिसके बाद मोहल्ले से सभी लोग इकट्ठे हो गए और सूचना पुलिस के पास पहुंची। एसएचओ का कहना है कि आस पास के सीसीटीवी कैमरे चैक किए जा रहे है।उन्होंने कहा कि महिला व उसका पति लुधियाना के अस्पताल में इलाज के लिए भेजे गए है जिनके ब्यान दर्ज करके आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here