Home Breaking News Medical College में हुए हादसे में 10 बच्चों की मौत, देखें वीडियो

Medical College में हुए हादसे में 10 बच्चों की मौत, देखें वीडियो

0
Medical College में हुए हादसे में 10 बच्चों की मौत, देखें वीडियो
झांसी: महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार रात में आग ने कहर बरपाया। मेडिकल कॉलेज के एनआईसीयू (न्यू बार्न इंटेंसिव केयर यूनिट) में हुए दर्दनाक हादसे में 10 नवजात शिशुओं की झुलसने व दम घुटने से मौत हो गई। 37 बच्चों को सुरक्षित निकाल लिया गया। सीएम योगी ने इस घटना के बाद संज्ञान लिया और 12 घंटे के अंदर रिपोर्ट मांगी है। वहीं उन्होंने मृतक नौनिहाल के स्वजन को 5 लाख और गंभीर रूप ये घायलों के स्वजन को 50 हजार रुपये की सहायता तत्काल देने के लिए प्रशासन को निर्देशित किया है। दमकल विभाग की कई गाड़ियों ने देर रात आग पर काबू पा लिया। बचाव कार्य में सेना ने भी मदद की। बताया जा रहा है कि आग लगने के कारण शार्ट सर्किट है। मौके पर जिलाधिकारी समेत सभी प्रशासनिक अधिकारी पहुंच गए। मेडिकल कॉलेज की बिजली काट दी गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लेते हुए उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक और प्रमुख सचिव, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य पार्थ सारथी सेन शर्मा को झांसी के लिए रवाना किया। एनआईसीसीयू में रात लगभग 10.40 बजे आग लगी, उस समय वहां करीब 50 नवजात भर्ती थे। कुछ ही देर में आग की लपटों ने विकराल रूप ले लिया। धुएं का गुबार देख स्वजन भर्ती बच्चों को गोद में उठाकर भागने लगे। गर्भवती महिलाओं को भी लेकर लोग दौड़े, लेकिन धुएं और आग की लपटों के कारण कोई आगे नहीं बढ़ पा रहा था। चारों तरफ चीख-पुकार मचने लगी। इसी बीच बिजली भी काट दी गई। आग लगने की सूचना पर पुलिस, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां और जिला प्रशासन मौके पर पहुंच गया। दमकल कर्मियों ने वार्ड की खिड़की का कांच तोड़कर अंदर प्रवेश किया। बताया जा रहा है कि आग लगने से दस बच्चों की मौत हो गई। वहीं, कुछ बच्चे बुरी तरह झुलस भी गए हैं। देर रात तक सेना और फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया है। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वरुण पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी मौके पर स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने झांसी मेडिकल कॉलेज में हादसे के बाद प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों और चिकित्सकों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य युद्ध स्तर पर संचालित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज में बच्चों की मृत्यु अत्यंत दुखद व हृदय विदारक है। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को सद्गति एवं घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें। सीएम ने कहा कि इस कार्य हेतु पर्याप्त संख्या में फायर ब्रिगेड की गाड़ियां लगाई जाएं। निर्देशित किया कि घायलों का समुचित उपचार किया जाए। उन्होंने मंडलायुक्त एवं उप पुलिस महानिरीक्षक को हादसे की जांच कर 12 घंटे के भीतर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here