Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: दोस्तों पर हमला करने वाले आरोपी गिरफ्तार

Jalandhar News: दोस्तों पर हमला करने वाले आरोपी गिरफ्तार

0
Jalandhar News: दोस्तों पर हमला करने वाले आरोपी गिरफ्तार

जालंधरः बूटा मंडी में तीन दोस्तों पर जानलेवा हमला करने वाले दो हमलावरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान निखिल नाहर (22) वासी बूटा पिंड और दीपक उर्फ मोमबत्ती (23) वासी जमशेर है। दोनों को आज कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। पुलिस को केस में उनके पांच दोस्तों की तलाश है।

पुलिस गग्गी, नन्नू, कर्ण, आकाश डोरा और रजत की तलाश में रेड कर रही है। एसएचओ साहिल चौधरी ने कहा कि दोनों आरोपी पुलिस ने शुक्रवार को ट्रैप लगाकर पकड़े हैं। पुलिस को दिए बयान में भार्गव कैंप के रहने वाले 19 साल गोबिंद ने कहा कि वह अपने दोस्त स्माइल और सलमान के साथ 18 अक्टूबर की रात डिनर करने के लिए पीपीआर मॉल बाइक पर जा रहा था। जब बूटा मंडी में पहुंचे तो निखिल और उसकी गैंग बाइक, एक्टिवा और बुलेट पर आ गई। उन्हें रास्ते में घेर कर अटैक कर दिया। वह और उसके दोस्त बुरी तरह से जख्मी हो गए थे। हमलावर जाते-जाते उसकी जेब से 12 हजार रुपए निकाल कर ले गए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here