Home Breaking News Jalandhar News: वृंदावन गए परिवार के घर से चोरी के मामले में केस दर्ज

Jalandhar News: वृंदावन गए परिवार के घर से चोरी के मामले में केस दर्ज

0
Jalandhar News: वृंदावन गए परिवार के घर से चोरी के मामले में केस दर्ज

जालंधरः शहर में एक परिवार के घर से लूट की घटना होने का मामला सामने आया है, जहां परिवार बांके बिहारी के दर्शनों के लिए वृंदावन गया था, पीछे से चोरों ने उनके घर पर हाथ साफ कर दिए। चोर सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गए हैं।

जानकारी देते हुए, न्यू दशमेश नगर निवासी पीड़ित सुरिंदर कुमार ने बताया कि वे फाइनांस कंपनी में काम करता है। वह परिवार के साथ वृंदावन गए थे। 6 नवंबर को जब वह वापस घर आए तो घर के मेन गेट का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी में से लैपटॉप, मोबाइल, दो तोले सोने के गहने, 13 तोले चांदी के गहने व 90 हजार रुपए गायब थे।

पीड़ित ने बताया कि उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना भार्गव कैंप की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामले की जांच के दौरान 9 दिन बाद शुक्रवार को अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एसएचओ अशोक कुमार ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को ट्रेस कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here