Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: युवक पर हथियारों से हमला करने के मामले में 2 गिरफ्तार

Jalandhar News: युवक पर हथियारों से हमला करने के मामले में 2 गिरफ्तार

0
Jalandhar News: युवक पर हथियारों से हमला करने के मामले में 2 गिरफ्तार

जालंधर: युवक पर तेज़धार हथियारों से जानलेवा हमला करने वाले आरोपियों को दकोहा पुलिस ने काबू कर लिया है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान हरसुखदीप सिंह सागर पुत्र परमजीत सिंह निवासी गांव चांदपुर तथा संदीप सिंह सन्नी उर्फ शैरी बैंस पुत्र नसीब सिंह निवासी गांव खानपुर थाना बुल्लोवाल जिला होशियारपुर हाल निवासी 2-बी वी. के. हाऊस प्रोफैसर कालोनी के रूप में हुई है।

जानकारी देते हुए पुलिस चौकी प्रमुख एस. आई. नरिंद्र मोहन ने बताया कि दोनों आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर 19 अक्तूबर को शाम 7 बजे मोटरसाइकिल सवार यशपाल सिंह पुत्र बलवीर सिंह को घेरकर उस पर तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला किया था, जिसके बाद वह मौके से फरार हो गए।

इन हमलावरों के खिलाफ बी.एन.एस. के तहत 250 नंबर एफ.आई.आर. थाना रामा मंडी में दर्ज कराई गई थी। जिन्हैं पुलिस ने काबू कर उन्हैं माननीय अदालत में पेश किया और उनका पुलिस रिमांड लेकर उनसे और पूछताछ की जा रही है। इस मामले के अन्य फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस रेड कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here