Home Tech Geyser खरीदने की सोच रहे है तो इन बातों का रखें ध्यान

Geyser खरीदने की सोच रहे है तो इन बातों का रखें ध्यान

0
Geyser खरीदने की सोच रहे है तो इन बातों का रखें ध्यान

टेकः सर्दियां शुरू हो चुकी है, ऐसे में गीजर की डिमांड भी बढ़ने लगी है। अगर आप भी गीजर खरीदने के बारे में विचार कर रहे हैं तो कुछ चीजों का ध्यान रखना आपके लिए जरूरी है। जिसकी मदद से आपके लिए ये समझना आसान हो जाएगा कि कौन-सा गीजर खरीदना चाहिए?।

गीजर खरीदते समय सबसे पहले आपको स्टार रेटिंग की जांच जरूर करनी चाहिए। इसकी मदद से आपके लिए कम बिजली की खपत करने वाला प्रोडक्ट खरीदना आसान हो जाता है। अगर आपने कोई गीजर पसंद किया है, और उसे कंपनी की तरफ से ज्यादा स्टार्स दिए गए हैं, तो इसका मतलब है कि आप इसके इस्तेमाल के दौरान ज्यादा बिजली बचत कर सकेंगे। वहीं इससे उलट अगर गीजर को एक या दो स्टार ही मिले हुए हैं, तो ये उतने एनर्जी एफिशिएंट नहीं होंगे। इसका सीधा असर आपके बिल पर नजर आएगा।

गीजर अलग-अलग साइज में आता है, जिसे लोग अपनी पसंद और सहूलियत के हिसाब से चुन सकते हैं। अगर आपके परिवार के सदस्य ज्यादा हैं तो आपको थोड़ा बड़ा गीजर खरीदना चाहिए। वहीं, अगर आपके परिवार के सदस्य कम हैं तो आप छोटा गीजर भी खरीद सकते हैं।

किसी भी इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद की तरह ही गीजर को लेने से पहले उसके ब्रांड के बारे में जानकारी जरूर ले लेनी चाहिए। इंडस्ट्री में अनुभव से लेकर कस्टमर रिव्यू जरूर चेक करें। ब्रांड कस्टमर सर्विस में क्या-क्या सुविधाएं दे रहा है, गारन्टी पीरियड क्या है, गारन्टी खत्म होने के बाद कस्टमर सर्विस कैसी है, आदि जानकारी भी लें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here