Home Breaking News Cricket News: Rohit Sharma दूसरी बार बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म

Cricket News: Rohit Sharma दूसरी बार बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म

0
Cricket News: Rohit Sharma दूसरी बार बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म
Cricket News: भारत के दिग्गज खिलाड़ी और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा के घर बेटे ने जन्म लिया है। घर में बेटे के जन्म से खुशियों का माहौल है। इस खबर के साथ ही रोहित शर्मा के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर खेलने की संभावना भी बढ़ गई है। बता दें कि रोहित की पत्नी रितिका सजदेह ने मुंबई के एक अस्पताल में बेटे को जन्म दिया। रोहित इसी कारण से ऑस्ट्रेलिया दौरे की शुरुआत से पहले भारत में ही रुके थे। इससे पहले इस रोहित शर्मा की एक बेटी भी है।

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर खेलने की संभावना

रोहित शर्मा के घर बेटे ने जन्म के बाद रोहत के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर खेलने की संभावना भी बढ़ गई है, लेकिन रोहित का ऑस्ट्रेलिया दौरे पर लौटना और पहले टेस्ट मैच में खेलना अभी भी निश्चित नहीं हुआ है। भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने पहले ही रोहित के पहले टेस्ट के लिए उपलब्ध होने की उम्मीद जताई थी। रोहित भले ही इस समय अपनी सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में न हों, लेकिन भारतीय टीम को उनके अनुभव और कप्तानी का बहुत फायदा होगा।

रोहित शर्मा के विकल्प

यदि रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया दौरे पर नहीं खेलते तो उनके विकल्प के रूप में अभिमन्यु ईश्वरन और केएल राहुल टीम में शामिल किए जा सकते हैं, लेकिन दोनों ही खिलाड़ी लगातार रन नहीं बना पा रहे हैं। राहुल की कोहनी में भी चोट है, हालांकि इसे गंभीर नहीं माना जा रहा है।

Rohit Sharma का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ प्रदर्शन

ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ टेस्‍ट मैचों में अगर रोहित शर्मा के प्रदर्शन की बात करें तो कंगारू टीम के खिलाफ 12 टेस्‍ट मैचों में 22 पारियों खेलते हुए 33.71 की औसत से 708 रन बनाए हैं। इन पारियों में 3 अर्धशतक के साथ ही 1 शतक शामिल है। ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ रोहित का टेस्‍ट में सर्वाधिक स्‍कोर 120 रन है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here