Home Health वजन बढ़ना बीमारियों को दे सकता है न्यौता, आज ही Follow करे ये नियम

वजन बढ़ना बीमारियों को दे सकता है न्यौता, आज ही Follow करे ये नियम

0
वजन बढ़ना बीमारियों को दे सकता है न्यौता, आज ही Follow करे ये नियम
हेल्थः वजन बढ़ना आपके लिए बीमारियों को न्यौता देने के बराबर है। ज्यादा वजन होने के कारण डायबिटीज, दिल की बीमारी, फैटी लिवर और न जाने कितनी बीमारियां आपको घेर सकती है। इसलिए आज के समय में वजन को कंट्रोल रखना बहुत जरूरी है। अगर आप भी वेट लॉस करना चाहते है तो इसलिए आपको कुछ नियमों को फॉलो करना पड़ेगा। ये नियम वजन कम करने में हो सकते है मददगार – ब्रेकफास्ट न छोड़ें – ताजे फल और सब्जियां खाएं – पर्याप्त पानी पीएं – हाई फाइबर फूड खाएं – छोटी प्लेट में खाना खाएं – शराब कम पीएं – खाने को अच्छी तरह चबाएं – रोजाना वर्कआउट करें – पर्याप्त नींद लें – मील की प्लानिंग करें​ ब्रेकफास्ट दिन की सबसे महत्वपूर्ण मील होती है। नींद के कई घंटों के बाद नाश्ते से ही शरीर को पोषण मिलता है। ब्रेकफास्ट करने के फायदों में पूरे दिन एनर्जी रहना और स्टेमिना सुधरना शामिल है। आप नाश्ते में ताजे फल और सब्जियां खाएं। इन फूड्स से न्यूट्रिएंट्स मिलते हैं और बीमारी दूर करने वाला इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। आप फलों को बेवक्त लगने वाली भूख को शांत करने के लिए भी खा सकते हैं। छोटी प्लेट में खाना खाने से आपका पोर्शन कंट्रोल होता है। इससे शरीर को उतनी ही कैलोरी मिलती है जितनी जरूरत है। इसके अलावा वह पहले से मौजूद फैट को बर्न करके एनर्जी पैदा करता है। जिससे वजन कम होता है। खाने में हाई फाइबर फूड्स खाएं। जो पेट को देर तक भरा रखेंगे और डायजेशन तेज करेंगे। साथ ही खाने को अच्छी तरह चबा-चबाकर खाएं और पूरे दिन पर्याप्त पानी पीएं। डिस्क्लेमर: यह केवल सामान्य जानकारी के लिए है। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here