Home Punjab>Ludhiana Punjab News : Drug Racket चलाने वाला जुआरी 22.41 लाख की नकदी और अफीम सहित गिरफ्तार

Punjab News : Drug Racket चलाने वाला जुआरी 22.41 लाख की नकदी और अफीम सहित गिरफ्तार

0
Punjab News : Drug Racket चलाने वाला जुआरी 22.41 लाख की नकदी और अफीम सहित गिरफ्तार
लुधियाना। पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चहल के दिशा निर्देशों पर जिले में नशा तस्करों के खिलाफ लगातार धर-पकड़ अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत जिला पुलिस ने ड्रग तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से लाखों रुपये की ड्रग मनी, एक कार और अन्य कीमती सामान बरामद किया है। आरोपी की पहचान अमरजीत सिंह उर्फ ​​गांधी निवासी बीआरएस नगर के रूप में हुई है।

आरोपी से ये हुई बरामदगी

पुलिस ने आरोपी के पास से 2.5 किलो अफीम, 22.41 लाख रुपये की ड्रग मनी, स्विफ्ट कार (पीबी10एफएक्स9297), पांच मोबाइल फोन, सोने के आभूषण जिसमें दो जेंट्स कड़ा, दो लेडीज चूड़ियां, एक ब्रेसलेट, दो लेडीज चेन, दो अंगूठियां, एक हार, दो जोड़ी बालियां, एक जेंट्स चेन, लेडीज पेंडेंट आदि बरामद किए हैं।

पहले भी जुआ खेलने के आरोप में किया गया था गिरफ्तार

DCP इन्वेस्टिगेशन शुभम अग्रवाल ने बताया कि पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी अमरजीत एक कुख्यात जुआरी है और वह जुआ खेलने के लिए दूसरे जुआरियों को भी जगह देता है और बदले में मोटी रकम वसूलता है। पिछले साल लुधियाना पुलिस ने उसे जुआ खेलने के मामले में भी गिरफ्तार किया था, जिसमें वह अप्रैल 2023 में जमानत पर जेल से बाहर आया था।

लंबे समय से नशा तस्करी का नेटवर्क चला रहा था आरोपी

पुलिस ने बताया कि आरोपी लंबे समय से औद्योगिक क्षेत्र में नशा तस्करी का नेटवर्क चला रहा था और उसने नशे के पैसों से कार और कीमती सामान भी खरीदा था। इसी के तहत एसएचओ सराभा नगर नीरज चौधरी के नेतृत्व में पुलिस पार्टी ने आरोपी के ठिकानों पर छापा मारा और उसके पास से 2.5 किलो अफीम बरामद की गई। बाद में उसके घर पर छापेमारी के दौरान सोने के गहने, कार, नशे के पैसे और जुए के उपकरण भी बरामद किए गए। पुलिस को संदेह है कि आरोपी पंजाब और अन्य राज्यों के कुछ अन्य बड़े अफीम आपूर्तिकर्ताओं के संपर्क में है। आरोपी से पूछताछ में कुछ बड़े अफीम आपूर्तिकर्ताओं की पहचान भी हुई है, पुलिस जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here