Home Chandigarh मधुमक्खियों ने व्यक्ति पर किया हमला, मौत

मधुमक्खियों ने व्यक्ति पर किया हमला, मौत

0
मधुमक्खियों ने व्यक्ति पर किया हमला, मौत

चंडीगढ़ : मधुमक्खियों के आक्रामक होने के कई मामले सामने आते रहते हैं। मधुमक्खियों के हमले से अब तक कई लोगों की जान जा चुकी है। मधुमक्खियों के शरीर में फॉर्मिक एसिड होता है। यदि हजारों मक्खियाँ हमला करती हैं, तो बड़ी मात्रा में फॉर्मिक एसिड मानव शरीर में प्रवेश कर जाता है। इससे असहनीय दर्द होता है। मधुमक्खी के डंक में जहर होता है जो शरीर में संक्रमण पैदा करता है। इसका असर अंगों पर पड़ता है। रक्तचाप कम हो जाता है और दिल का दौरा पड़ने से मौत का खतरा बढ़ जाता है।

ऐसा कहा जाता है कि मधुमक्खियों का शहद जितना मीठा होता है, डंक उतना ही जहरीला होता है। ऐसा ही मामला चंडीगढ़ से सामने आया है। जहां मधुमक्खियों द्वारा व्यक्ति पर हमला किया गया। इस हमले में व्यक्ति की मौत हो गई। सेक्टर-16 के पास अचानक बड़ी संख्या में मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। मधुमक्खियों के इस हमले में सड़क पर साइकिल चला रहे एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक की पहचान मुन्ना तिवारी(50) निवासी नवां गांव के तौर पर हुई है। मधुमक्खियों ने मुन्ना तिवारी के चेहरे को निशाना बनाया। इसके अलावा मधुमक्खियों द्वारा किए गए इस हमले में कई अन्य लोग भी चपेट में आए हैं।

जानकारी के अनुसार यह घटना थाना सदर-3 इलाके में हुई। जहां सेक्टर-16 के पास मध्य मार्ग की पार्किंग के पास अचानक मक्खियों ने लोगों पर हमला कर दिया। इसी बीच साइकिल से जा रहे एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर उधर भागते नजर आए। जानकारी के अनुसार मधुमक्खी के हमले से घायल मुन्ना तिवारी जब ऑटो में बैठा तो ड्राइवर उसे अस्पताल ले गया। जहां उसे इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here