Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: मोबाइल छीनकर भाग रहे लुटेरे को पीड़ित ने पकड़ा, लोगों ने की छित्तर परेड़

Jalandhar News: मोबाइल छीनकर भाग रहे लुटेरे को पीड़ित ने पकड़ा, लोगों ने की छित्तर परेड़

0
Jalandhar News: मोबाइल छीनकर भाग रहे लुटेरे को पीड़ित ने पकड़ा, लोगों ने की छित्तर परेड़

जालंधऱः तलवार मार कर मोबाइल छीन कर भाग रहे लुटेरों में से एक को पीड़ित ने पीछाकर पकड़ लिया। जिसके बाद भीड़ ने लुटेरे की जमकर छित्तर परेड़ कर डाली। जानकारी अनुसार फोकल प्वाइंट से गांपुर जाती रोड पर स्थित बिट्टू हाये के नजदीक बाइक सवार 3 लुटेरों ने एक मजदूर के कान पर तलवार मार कर उसका मोबाइल छीन लिया। मजदूर ने पीछे बैठे एक लुटेरे का कॉलर पकड़ लिया, जिससे वह नीचे नहीं गिरा दिया। शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। जिसके बाद लोगों ने जमकर उसकी छित्तर परेड़ कर डाली, वहीं उसके साथी मौके से फरार हो गए।

पीड़ित तीर्थराजा ने बताया कि वह खराद का काम करता है। शनिवार शाम साढे सात बजे छु‌ट्टी करके साइकिल से घर लौट रहा था। जैसे ही वह बिट्टू ढाबे के पास पहुंचा तो तीन लुटेरे उसके पास आए और कान पर तलवार मारी औऱ मोबाइल छीन लिया। सड़क टूटी होने के चलते लुटेरों की बाइक धीरे थी और उसने मौका देखते ही एक आरोपी का कालर पकड़ लिया, जिससे वह नीचे गिर गया। पकड़े गए लुटेरे को फोकल प्वाइंट चौकी की पुलिस हवाले कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here