Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: सब्जी मंडी में गंदगी फैलाने पर लगेगा जुर्माना

Jalandhar News: सब्जी मंडी में गंदगी फैलाने पर लगेगा जुर्माना

0
Jalandhar News: सब्जी मंडी में गंदगी फैलाने पर लगेगा जुर्माना

जालंधरः मकसूदां सब्जी मंडी में गंदगी नजर आने पर अब ठेकेदारों के पैसे काटें जाएंगे। मार्केट कमेटी के सचिव दलबीर सिंह ने ठेकेदार को सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के आदेश दिए हैं। दरअसल, एशिया की नामी मंडियों में शुमार मकसूदां सब्जी मंडी में थोक व्यापारियों के फड़ों के आगे गंदगी को लेकर शिकायतें प्राप्त हो रही थी।

ठेकेदार के साथ व्यापारियों को भी निर्धारित जगह पर कूड़ा फेंकने का आह्वान किया है। सचिव ने कहा कि मकसूदां सब्जी मंडी में केवल जालंधर ही नहीं बल्कि आसपास के व्यापारी भी खरीदारी के लिए पहुंचते हैं, लेकिन मंडी में फैली गंदगी से उन्हें परेशान होना पड़ रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here