Home Punjab>Moga Punjab News: तेजधार हथियारों से नौजवान का कत्ल, देखें वीडियो

Punjab News: तेजधार हथियारों से नौजवान का कत्ल, देखें वीडियो

0
Punjab News: तेजधार हथियारों से नौजवान का कत्ल, देखें वीडियो

मोगाः कस्बा बाघापुराना में एक 24 साल के युवक मनप्रीत सिंह का तेज धार हथियारों के साथ कत्ल करने का मामला सामने आया है। जिसकी वीडियो वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक युवक दसूहा में रहता है और परिवार से मिलने के लिए आया था और देर शाम जब वह बाजार से वापिस आ रहा था तो गली में उसको कुछ लोगों ने घेर लिया और तेज धार हथियारों से उस पर हमला कर दिया।

वहीं जब उसका पड़ोसी वहां आया तो हत्या करने वालो ने पड़ोसी को पुलिस समझकर भाग गए। जिसके बाद मनप्रीत को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया हैं। मृतक के भाई लवप्रीत सिंह ने बताया कि भाई की लव मैरिज हुई थी। उसके ससुराल के लोगों ने उसे पर तेज धार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी। वहीं मृतक की एक रिश्तेदार वीरपाल कौर ने बताया कि वह अपने काम से जा रही थी तो देखा कि 10 से 12 मनप्रीत पर तेज धार हथियारों से हमला कर भाग गए, वहीं परिवार इंसाफ की मांग कर रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here