Home Punjab>Moga Punjab News: पेड़ से लटकता मिला कबड्डी खिलाड़ी का शव

Punjab News: पेड़ से लटकता मिला कबड्डी खिलाड़ी का शव

0
Punjab News: पेड़ से लटकता मिला कबड्डी खिलाड़ी का शव

मोगाः गांव किशनपुरा कलां के इंटरनैशनल कबड्डी खिलाड़ी रहे अवतार सिंह उर्फ़ शंटी का पेड़ से शव लटकता मिला। पुलिस के मृतक अवतार सिंह लम्बे समय से नशों का आदि था। इस वक्त उसका एक बेटा भी नशों के एक मामले में जेल में है। सूत्रों के मुताबिक़ मृतक अवतार सिंह को उसके जीजा ने किसी ठेकेदार के साथ ड्राइवर के काम पर लगाया था। नशे की आदत के चलते ठेकेदार ने अवतार सिंह को काम से जवाब दे दिया था।

रविवार सुबह अवतार सिंह ने मोबाइल पर गाने सुन रहा था, जिसपर उसकी मां ने शंटी को गाने बंद कर गुरबाणी का पाठ सुुनने को कहा था, इतनी बात से ही नाराज होकर मृतक अवतार सिंह उर्फ़ शंटी घर से चला गया। जिसके बाद जब घरवालों ने उसकी तलाश की तो अवतार सिंह का पेड़ से लटकता शव मिला। पुलिस ने मृतक शंटी के पुत्र व अन्य लोगों की मौजूदगी में लाश को पेड़ से नीचे उतारा और अपने कब्जे में ले लिया।

पुलिस चौकी इंचार्ज राज वरिंदर पाल ने बताया कि मृतक के बेटे हरमन के बयानों के आधार पर 174 की कार्यवाई की जा रही है। शव को पोस्ट मार्टम के लिए जगराओं के सरकारी हस्पताल भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here