Home Punjab>Bathinda Punjab News : फल मंडी में युवक ने लगाया फांसी का फंदा, देखें वीडियो

Punjab News : फल मंडी में युवक ने लगाया फांसी का फंदा, देखें वीडियो

0
Punjab News : फल मंडी में युवक ने लगाया फांसी का फंदा, देखें वीडियो

बठिंडा। शहर के सब्जी मंडी के साथ लगती फल मंडी में एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल के शव गृह भिजवाया दिया। मृतक युवक के भाई ने बताया कि उसका भाई और वह यूपी के रहने वाले हैं और फल मंडी में काम करते थे और उसके भाई का कुछ युवकों से झगड़ा हुआ था। इसके बाद फोन पर जान से मारने की धमकी भी दी थी।

वहीं, मौके पर पहुंचे सरकारी अस्पताल के पुलिस चौकी प्रभारी ने बताया कि आज हमें सूचना मिली कि एक युवक ने बठिंडा की सब्जी मंडी में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के भाई के बयान पर कार्रवाई की जायेगी, जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

थाना प्रभारी ने बताया कि चारों व्यक्तियों को राउंडअप कर लिया है। उन्होंने बताया कि उनके फोन भी कब्जे में ले लिए है। थाना प्रभारी ने बताया कि फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुला लिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भिजवा दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here