Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: महिला से अनियंत्रित होकर रेहड़ी चालक से टकराई कार, चालक की हालत गंभीर

Jalandhar News: महिला से अनियंत्रित होकर रेहड़ी चालक से टकराई कार, चालक की हालत गंभीर

0
Jalandhar News: महिला से अनियंत्रित होकर रेहड़ी चालक से टकराई कार, चालक की हालत गंभीर

जालंधर, ENS: थाना 3 के अर्न्तगत आते अड्डा होशियारपुर चौक में रविवार देर रात कार चला रही महिला से गाड़ी अनियंत्रत होकर सामनेे से आ रहे रेहड़ी चालक से टकरा गई। हादसे के दौरान गाड़ी क्षतिग्रस्त होकर सड़क के बीच रूक गई जिस कारण राहगीरों को निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ा।

जिसकी सूचना लोगों ने थाना तीन की पुलिस को दी और मौके पर पहुंची पुलिस वाहनों को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई। अड्डा होशियारपुर चौक के पास पान का खोखा लगाने वाले अभी ने बताया कि महिला कार में सवार होकर माई हीरां गेट मार्कीट की तरफ जा रही थी। उसी दौरान उसकी गाड़ी अनियंत्रण होकर सामने से आ रहे रेहड़ी चालक से टकरा गई।

हादसा इतना भयानक था कि रेहड़ी चालक बुरी तरह घायल हो गया और उसकी टांगों पर गंभीर चोटें आई। वहीं कार में मौजूद महिला ने उतरकर उसे राहगीरों की मदद से निजी अस्पताल में उपचार के लिए भेजा। मौके पर पहुंचे थाना तीन के जांच अधिकारी एएसआई सतनाम सिंह वाहनों को कब्जे में लेकर जांच में जुट गए। खबर लिखे जाने तक रेहड़ी चालक के हालत गंभीर थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here