Home Mohali Punjab News: कोहरे का कहर, मौसम विभाग ने Jalandhar सहित इन शहरों को लेकर जारी किया अलर्ट

Punjab News: कोहरे का कहर, मौसम विभाग ने Jalandhar सहित इन शहरों को लेकर जारी किया अलर्ट

0
Punjab News: कोहरे का कहर, मौसम विभाग ने Jalandhar सहित इन शहरों को लेकर जारी किया अलर्ट

मोहालीः पंजाब में कोहरे ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। वहीं प्रदूषण और कोहरे के कहर को तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 5 दिनों में तापमान में 2 से 5 डिग्री की गिरावट देखने को मिलेगी। वहीं विभाग द्वारा राज्य के 14 जिलों में यैलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें अमृतसर, गुरदासपुर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, मानसा, फरीदकोट, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मानसा और संगरूर शामिल है।

बता दें कि चंडीगढ़ में पिछले दिनों के मुकाबले प्रदूषण कम तो हुआ है लेकिन अभी भी प्रदूषण का स्तर खराब ही है। पहाड़ों पर हुई ताजा बर्फबारी के बाद उत्तर से पश्चिम की ओर से चल रही हवाएं अब ठंड को लेकर आ रही है। इसका नतीजा ये है कि रात में अब लगातार तापमान में गिरावट दर्ज हुई है और रविवार सुबह चंडीगढ़ में हलाक कोहरा था।

रात के तापमान में गिरावट का असर दिन के तापमान पर भी पड़ा है। दिन का तापमान भी अब 24 डिग्री से ऊपर नहीं जा रहा है। हालांकि रात ढलते ही शहर की हवा में प्रदूषण का स्तर फिर 300 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर के आसपास पहुंच रहा है जो बेहद खराब आंका जाता है। दिन में एयर क्वालिटी इंडैक्स 287 के आसपास है लेकिन अभी भी शहर की हवा सामान्य दिनों जैसी साफ नहीं हो पाई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here