Home Punjab>Gurdaspur Punjab News: दीवार फांद घर में घुसे हथियारबंद लुटेरे, किए फायर, देखें वीडियो

Punjab News: दीवार फांद घर में घुसे हथियारबंद लुटेरे, किए फायर, देखें वीडियो

0
Punjab News: दीवार फांद घर में घुसे हथियारबंद लुटेरे, किए फायर, देखें वीडियो

गुरदासपुरः काहनूवान रोड पर देर रात डेढ़ बजे के करीब 6 से 7 हथियारबंद लुटेरे दीवार फांद एक सुनियारे के घऱ में घुस गए। जिसके बाद लुटेरों ने सुनियारे की पत्नी पर हमला डाला और पहनी जेवेलरी लेकर फरार हो गए। सुनियारे राम लुबाया वर्मा की पत्नी ने बताया कि रात सवा 1 बजे उन्हें खड़ाके की अवाज सुनाई दी।

जब उन्होंने खिड़की से देखा तो कुछ लोग दीवार पर लगी ग्रिल तो़डकर अंदर घुस रहे थे। जिसके बाद तुरंत उन्होंने अपने रिश्तेदारों को फोन कर दिया। इतने में लुटेरे अंदर घुस गए और जबरदस्ती दरवाजा तोड़ घर में दाखिल हो गए। मौके पर उनके पति भी आए और लुटेरों ने उन पर हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर जख्मी हो गए।

इतने में उनके रिश्तेदार वहां पहुंचे तो हथियारबंद लुटेरों ने फायरिंग शुरू कर दी। हमारी ओऱ से भी जब फायर किए गए तो लुटेरे मौके से भाग गए। बताया जा रहा है कि लुटेरे सुनियारे की रिवॉल्वर भी साथ ले गए है। गंभीर रूस से जख्मी सुनियारे राम लुबाया वर्मा को निजी अस्पताल में दाखिल करवाया है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here