Home Breaking News Skirt पहनकर निकली 70 साल की ये Actress, लड़कियों को दी मात

Skirt पहनकर निकली 70 साल की ये Actress, लड़कियों को दी मात

0
Skirt पहनकर निकली 70 साल की ये Actress, लड़कियों को दी मात

बॉलीवुडः इंडस्ट्री की एवरग्रीन ब्यूटी कही जाने वाली दिग्गज अदाकारा रेखा को भला कौन नहीं जानता। हसीना बढ़ती उम्र में भी फैशन गोल्स दे जाती हैं, तो उनकी अदाओं पर भी लोग फिदा हो जाते हैं। जो 70 साल की होकर भी स्टाइल में अच्छे- अच्छों को पीछे छोड़ जाती है। रेखा चाहे किसी पार्टी या अवॉर्ड फंक्शन में दिखे, अक्सर ही गोल्डन कलर की साड़ी में ही नजर आती हैं, लेकिन इस बार उनका बदला-बदला रूप देखने को मिला।

दरअसल, रेखा विजक्राफ्ट के को-फाउंडर आंद्रे टिमिन्स की बर्थडे पार्टी में शामिल हुई थीं। जहां बी-टाउन के कई सितारे पहुंचे, लेकिन जैसे ही एक्ट्रेस ने एंट्री ली, तो हर कोई उन्हें ही देखता रह गया। ऐसा इसलिए कि इस बार वह साड़ी की जगब स्टनिंग आउटफिट पहनकर आईं, वो भी ब्लैक कलर की। जिसमें उनका अनोखा अंदाज काबिल-ए-तारीफ है। अक्सर ही फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के कपड़ों में नजर आने वाली रेखा यहां भी उन्हें के डिजाइनर कपड़ों में दिखीं, लेकिन ये लुक कुछ हटके हैं।

दरअसल, रेखा ने ब्लैक ट्रेंच कोट के साथ ब्लैक ऑर्गेंजा शर्ट स्टाइल की है। जिसकी फुल स्लीव्स हैं और नेकलाइन पर सेम फैब्रिक से बो बनी है। जिसके साथ ट्रेंच कोट को उन्होंने इस तरह से पेयर किया कि शर्ट की स्लीव्स नजर आ रही हैं और बो डीटेलिंग भी खूबसूरत तरीके से विजिबल हुई। साथ ही उन्होंने स्ट्रक्चर्ड स्कर्ट पेयर की, जिसे साइड से कर्व कट देकर वाइट फैब्रिक के साथ अटैच किया। जिसने उनके लुक के स्टाइल कोशेंट को बढ़ाने का काम किया। अपने इस लुक को क्लासी वाइब्स देने के लिए रेखा ने गोल्डन स्लिंग बैग कैरी किया। साथ ही उन्होंने स्टनिंग ड्रॉप ईयररिंग्स के साथ ही हाथ में दो ब्रेसलेट पहने, जो लुक के साथ खूब जचे। आखिर में ब्लैक एंड वाइट हील्स और काले चश्मे भी स्टाइल किए। वहीं, सिर पर बंधा ब्लैक वाइट प्रिंटेड स्कार्फ लुक में चार चांद लगा गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here