ऑपरेशन का विवरण
पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने बताया कि मामले की जांच जारी है ताकि इस गिरोह के पिछले और मौजूदा नेटवर्क को उजागर किया जा सके। अमृतसर के पुलिस कमिश्नर (सीपी) गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि आरोपी वंश उर्फ बिल्ला के नार्कोटिक्स तस्करी में शामिल होने की पुख्ता जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने सीआईए अमृतसर की टीम को एक ऑपरेशन के लिए तैनात किया। टीम ने मोहरकंपुरा क्षेत्र से वंश को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 3.5 किलो हेरोइन, 1.5 किलो मेथाक्वालोन पाउडर और एक 9एमएम ग्लॉक पिस्टल बरामद की। एक अन्य ऑपरेशन में, पुलिस को अवैध हथियार तस्करी की जानकारी मिली थी। इस पर कार्रवाई करते हुए, पुलिस ने बटाला रोड के सनसिटी मोड़ से सोनू चौरसिया को गिरफ्तार कर उसके पास से एक .32 बोर पिस्टल बरामद की। इस संबंध में दो अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं:- एफआईआर नंबर 98, दिनांक 14-11-2024, एनडीपीएस अधिनियम की धारा 21-सी और 29 तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25(8) के तहत।
- एफआईआर नंबर 97, दिनांक 14-11-2024, आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत।