मोगाः कस्बा निहाल सिंह वाला के अधीन पड़ते गांव माछी की रहने वाली लड़की जसप्रीत कौर की शादी 15 फरवरी 2023 को छापा गांव जिला बरनाला के जसप्रीत सिंह पुत्र रंजीत सिंह के साथ हुई थी। वहीं पिछले एक साल ससुराल पक्ष द्वारा प्रताड़ित किए जाने के मामले में लड़की को अभी तक इंसाफ नहीं मिला। जिसको लेकर आज 2 दिन पहले सोशल मीडिया पर लाइव होकर लड़की ने एसएसपी दफ्तर के बाहर आत्मदाह करने का फैसला किया था। इस मामले को लेकर आज पीड़ित परिवार और गांव वासियों ने एसएसपी दफ्तर के बाहर धरना लगाया है।
परिवार का कहना है कि जसप्रीत के आईलेट्स में ओवर आल 6 बैंड आए थे और उनकी बेटी की शादी इस शर्त पर हुई थी कि जसप्रीत के ससुराल वाले जसप्रीत ओर उसके पति को विदेश भेज देंगे। उन्होंने कहा कि शादी के बाद बेटी के ससुराल जाने के बाद जसप्रीत को पता चला कि उसके पति की पहले भी शादी हो चुकी है। उन्होेंने कहा कि इस बात को लेकर घर में कलह रहने लगी। पीड़ित ने आरोप लगाए कि ससुराल वाले जसप्रीत के साथ मारपीट करने लगे। इस मामले को लेकर जसप्रीत ने मोगा के एसएसपी को शिकायत दी, लेकिन शिकायत दिए एक साल बीत गया है कोई सुनवाई नहीं हुई।
पीड़ित परिवार ने आरोप लगाए है कि उल्टा जसप्रीत के ससुराल वाले हम पर ही मामला दर्ज करवाने की धमकी देकर डराने लगे है। वहीं इस मामले को लेकर जसप्रीत ने बताया कि ससुराल वाले उसको काफी तंग परेशान करते थे। पीड़िता ने कहा कि शादी के बाद मेरी विदेश जाने की फाइल भी नहीं लगा रहे थे। पीड़िता ने कहा कि मैने कई बार मोगा के एसएसपी के सामने पेश होकर सारी घटना के बारे में बताया। जसप्रीत ने कहा कि मेरा पंचायत ने एक बार राजी नामा भी करवा दिया, लेकिन वह ससुराल पक्ष वाले फिर बाद में मुकर गए। जसप्रीत ने कहा कि ससुराल वाले कह रहे है कि उन्हें पुलिस वालो ने कहा कि मेरे डॉक्यूमेंट पूरे नहीं है, जिसे लेकर वह उल्टा मुझे ही दोषी मानते रहे।
जसप्रीत कौर ने 2 दिन पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो डाली थी। जिसमें उसको इंसाफ न मिलने के कारण गांव वासियों ओर किसान आगू को लेकर एसएसपी दफ्तर के बाहर धरना देने का फैसला किया था। इस दौरान वीडियो में जसप्रीत ने कहा था कि वह एसएसपी दफ्तर में इंसाफ की गुहार लगाएगी और अगर इंसाफ नहीं मिला तो वह आत्म हत्या कर लेगी।
इस मामले को लेकर आज जसप्रीत कौर ने गांव वासियों को साथ लेकर इंसाफ लेने के लिए एसएसपी दफ्तर के बाहर धरना लगाया है। वहीं इस मामले को लेकर एसपीएच गुरशरण सिंह संधू ने बताया कि लड़की की फाइल में कुछ खामियां थी। उन्होेंने कहा कि लीगल रिपोर्ट मंगवाई गई थी और खामियां पूरी करके दोबारा फिर लीगल रिपोर्ट मंगवाई जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि लड़की को इंसाफ दिलाया जाएगा।