Home Chandigarh Punjab News: Akali Dal की वर्किंग कमेटी में Sukhbir Badal के इस्तीफे पर टला फैसला, 4 अहम मुद्दों पर हुई चर्चा, देखें वीडियो

Punjab News: Akali Dal की वर्किंग कमेटी में Sukhbir Badal के इस्तीफे पर टला फैसला, 4 अहम मुद्दों पर हुई चर्चा, देखें वीडियो

0
Punjab News: Akali Dal की वर्किंग कमेटी में Sukhbir Badal के इस्तीफे पर टला फैसला, 4 अहम मुद्दों पर हुई चर्चा, देखें वीडियो

चंडीगढ़ः शिरोमणि अकाली दल की वर्किंग कमेटी की आज में सुखबीर बादल के अध्यक्ष पद से इस्तीफे पर चर्चा हुई। बैठक कार्यकारी अध्यक्ष बलविंदर सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक शुरू होते ही युवा अकाली दल के प्रधान सरबजीत सिंह झिंझर और बाकी युवा कार्यकर्ताओं ने कार्यकारी अध्यक्ष बलविंदर सिंह के समक्ष मांग पत्र देकर सुखबीर बादल का इस्तीफा नामंजूर किए जाने की पेशकश की। इस पर बलविंदर सिंह भूंदड़ ने कहा कि हम इस मुद्दे पर चर्चा करेंगे… एक शिअद अध्यक्ष हमेशा पार्टी कार्यकर्ताओं की भावनाओं के साथ चलता है। जहां शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष पद से सुखबीर सिंह बादल के इस्तीफे पर चर्चा की गई है। फिलहाल इस्तीफे पर फैसला टाल दिया गया है।

बैठक में निर्णय लिया गया कि जल्द ही जिला एवं विधानसभा क्षेत्र स्तर की बैठकें आयोजित की जाएगी। विधानसभा क्षेत्र प्रभारियों के साथ ही जिला अध्यक्षों से फीडबैक लेने के बाद निर्णय लिया जाएगा। जिला स्तरीय इकाइयों की बैठकें कर इस संबंध में राय ली जाएगी, इसके बाद निर्णय लिया जायेगा। कार्यकारी अध्यक्ष भूंदड़ ने कहा कि मीटिंग में चार मुद्दों पर सहमति बनाई गई है। जिसमें सबसे पहला मुद्दा चंडीगढ़ का है। चंडीगढ़ पंजाब का हिस्सा है, उसे किसी भी कीमत पर हम किसी अन्य राज्य को नहीं देने देंगे। दूसरे नंबर पर किसानों के साथ मंडियों में हो रही लूट का मसला है। किसानों को डीएपी खाद तक नहीं मिल पा रही।

जिससे राज्य के किसान काफी परेशान हैं। सरकार किसानों के मुद्दे को हल करने में बिल्कुल विफल साबित हुई है। भूंदड़ ने कहा कि यूनिवर्सिटी सैनिट को खत्म किया जा रहा है। वहां पर भी सरकार द्वारा लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। चौथा सबसे अहम पार्टी के प्रधान द्वारा दिए गए इस्तीफे पर विचार किया गया। पार्टी के हर हिस्से को उक्त मीटिंग में शामिल किया गया था। पार्टी के प्रधान द्वारा किए गए इस्तीफे के बाद अब जिला स्तर पर मीटिंग की जाएगी। जिससे हर जिले के अध्यक्ष से बातचीत कर आगे का फैसला लिया जाएगा।

अकाली दल के वरिष्ठ नेता दलजीत सिंह चीमा ने कहा कि पंजाब के खिलाफ बड़ी साजिश रची जा रही है। इस साजिश में केंद्र और राज्य सरकार दोनों शामिल हैं। पंजाब को कुछ देना तो दूर की बात है, जो पंजाबियों को हक हैं, वो भी छीने जा रहे हैं। भगवंत मान उस कुल्हाड़ी का दस्ता बन रहे हैं, जोकि पंजाबियों के हकों को काटने में लगी हुई है। इस पर पंजाब की जनता माफ नहीं करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here