Home Punjab>Amritsar Punjab News: Akali Dal को बड़ा झटका, Sukhbir Badal के करीबी व 2 बार MLA रहे इस नेता ने दिया इस्तीफा

Punjab News: Akali Dal को बड़ा झटका, Sukhbir Badal के करीबी व 2 बार MLA रहे इस नेता ने दिया इस्तीफा

0
Punjab News: Akali Dal को बड़ा झटका, Sukhbir Badal के करीबी व 2 बार MLA रहे इस नेता ने दिया इस्तीफा

अमृतसरः शिरोमणि अकाली दल की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही। हाल ही में अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल ने पद से इस्तीफा देने का ऐलान किया था। वहीं अब 2 बार विधायक रहे नरिंदर कुमार शर्मा ने पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया है। नरिंदर कुमार शर्मा, शिअद नेता सुखबीर बादल के काफी करीबी माने जाते हैं। नरिंदर कुमार शर्मा को लोकसभा चुनाव में पटियाला से शिअद उम्मीदवार बनाया गया था।

शर्मा ने आज वर्किंग कमेटी की मीटिंग से पहले ऐलान किया है कि आज उन्होंने पार्टी के हर पद से इस्तीफा सुखबीर बादल को सौंप दिया है। इस्तीफा देने और पार्टी छोड़ने के कारण यह है कि पार्टी प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने पार्टी के प्रधान पद से इस्तीफा दिया है। इसलिए मेरी इस पार्टी में रहने की कोई इच्छा नहीं है। हालांकि नरिंदर शर्मा ने यह भी कहा कि यदि सुखबीर सिंह बादल अकाली दल के प्रधान बने रहते हैं तो वह पार्टी में इसी तरह पार्टी वर्कर के रूप में काम करते रहेंगे।

2012 के विधानसभा चुनाव के दौरान शिरोमणि अकाली दल ने मोहाली जिले की डेराबस्सी सीट से नरिंदर शर्मा को उम्मीदवार घोषित किया था। इस चुनाव में नरिंदर शर्मा 12 हजार से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की थी। सरकार ने उन्हें संसदीय सचिव (उद्योग एवं वाणिज्य विभाग) की जिम्मेदारी सौंपी थी। 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में नरिंदर शर्मा दूसरी बार जीते और विधायक चुने गए। 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान नरिंदर शर्मा को पहली हार का सामना करना पड़ा और आम आदमी पार्टी के कुलजीत सिंह रंधावा उन्हें हराकर डेराबस्सी सीट से विधायक बने।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here