Home Himachal पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक घायल

पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक घायल

0
पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक घायल

ऊना/ सुशील पंडित: पुलिस थाना सदर ऊना के अंतर्गत आते पुराना होशियारपुर रोड़ पर पिकअप की चपेट में आने से दो बाइक सवार युवक घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने एक युवक को पीजीआई चंडीगढ़ रैफर किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार लवप्रीत पुत्र अशवनी कुमार व अशवनी कुमार पुत्र सुरजीत सिंह निवासी लाल सिंगी जोकि पुराना होशियारपुर रोड लाल सिंगी से पुराना वस स्टैंड ऊना की तरफ आ रहे थे तो पिकअप ट्राला से इनकी मोटरसाईकिल टकरा गई जिससे दोनों को चोटें आई, जिन्हें क्षेत्रिय अस्तपाल ऊना लाया गया, जहां डॉक्टरों ने लवप्रीत को पीजीआई चण्डीगढ़ रेफर कर दिया जबकि अशवनी कुमार क्षेत्रिय अस्तपाल ऊना मे उपचाराधीन है पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here