Home Breaking News Jammu and Kashmir : सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर-ए-तैयबा का एक आतंकवादी गिरफ्तार

Jammu and Kashmir : सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर-ए-तैयबा का एक आतंकवादी गिरफ्तार

0
Jammu and Kashmir : सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर-ए-तैयबा का एक आतंकवादी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों ने हाल ही में दक्षिण कश्मीर में गैर-स्थानीय श्रमिकों पर हमले के आरोपीर लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि त्राल के पिंगलिश इलाके में अवंतीपोरा पुलिस, सेना के 42 राष्ट्रीय राइफल्स और केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 180 बटालियन ने संयुक्त अभियान के दौरान आतंकवादी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आतंकवादी लुरगाम त्राल निवासी इरशाद अहमद चोपन है।

चोपन के पास से हथियार और गोला-बारूद सहित कई आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है। बरामद की गई सामग्री में एक पिस्तौल, दो मैगजीन और 18 कारतूस शामिल हैं। पुलिस ने कहा, प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि वह दक्षिण कश्मीर रेंज में आतंकवाद से संबंधित गतिविधियों में शामिल रहा है।

वह 24 नवंबर को त्राल के बटागुंड इलाके में उत्तर प्रदेश के बिजनौर के एक मजदूर शुभम कुमार पर हुए हमले में शामिल था। हमले के तुरंत बाद पुलिस ने त्राल थाना में यूएलएपी एक्ट की धारा और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि संदिग्धों की आतंकवादी गतिविधियों में व्यापक संलिप्तता की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here