वहीं पंजाब में चार विधानसभा सीटों-डेरा बाबा नानक, चब्बेवाल, गिद्दड़बाहा और बरनाला—पर बुधवार, 20 नवंबर को उपचुनाव के लिए मतदान होगा। इस मौके पर पंजाब सरकार ने इन क्षेत्रों में सरकारी दफ्तरों, बोर्डों, निगमों और शैक्षणिक संस्थानों में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। यह निर्णय मतदान प्रक्रिया को सुचारू और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से लिया गया है।