Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: मामूली विवाद को लेकर कर दी सब्जी वाले की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Jalandhar News: मामूली विवाद को लेकर कर दी सब्जी वाले की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

0
Jalandhar News: मामूली विवाद को लेकर कर दी सब्जी वाले की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

जालंधर: शहर के रामा मंडी इलाके से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है, जहां पर एक मामूल सी बात को लेकर एक मौटरसाइकिल सवार ने सब्ज़ी की रेहड़ी लगाने वाले व्यक्ति की हत्या कर दी। मामले की जांच कर रहे थाना रामा मंडी की पुलिस चौकी के इंचार्ज सब इंस्पैक्टर नरिंदर मोहन ने बताया कि मृतक रेहड़ी वाले की पहचान सेवा राम (40) पुत्र बचन राम निवासी गुरू रविदास कालोनी रामा मंडी के रूप में हुई है। उसका शव पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल भेज दिया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कहा कि मंगलवार को सुबह सेवा राम का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

मिला जानकारी के मुताबिक मृतक सेवा राम की रेहड़ी में मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति द्वारा द्वारा टक्कर मार दी गई थी, जिसका रेहड़ी वाले ने विरोध किया तो मोटकसाइकिल सवार व्यक्ति ने उस पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहां मोजूद लोगों की मदद से रेहड़ी वाले को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। मृतक के परिजनों के बयानों पर दकोहा चौकी क पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति के खिलाफ कई धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस हिरासत में रखे गए आरोपी को कल माननीय अदालत में पेश किया जाएगा। आरोपी की पहचान भुपिंदर सिंह पुत्र दर्शन सिंह के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा रेहड़ी वाले की हत्या करने वाले आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here