Home Himachal प्रधान के पति ने पंच से की गलत हरकत, मामला दर्ज

प्रधान के पति ने पंच से की गलत हरकत, मामला दर्ज

0
प्रधान के पति ने पंच से की गलत हरकत, मामला दर्ज

ऊना/ सुशील पंडित: समीपवर्ती पंचायत डोहगी में महिला प्रधान के पति पर महिला पंच से गलत हरकतें करने और मारपीट करने का मामला दर्ज हुआ है। मुकेश कुमार जो प्रधान का पति है वह डाक विभाग से जुड़ा है और गांव में ही कार्यरत है। बंगाणा पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार उसने शनिवार शाम को पंचायत बैठक में हिस्सा लेकर लौट रही वार्ड पंच को डोहगी संस्कृत महाविद्यालय के सामने घेर लिया। उसके बाद उससे गलत हरकतें करने लगा और अश्लील गालियां देने लगा। इस दौरान विरोध करने पर उसने पंच से मारपीट शुरु कर दी। एसपी राकेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरु कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here