Home Punjab>Ludhiana Punjab News: घर में चिट्ठी फैंक कारोबारी से मांगी 3 करोड़ की फिरौती, परिवार ने पुलिस से की ये मांग

Punjab News: घर में चिट्ठी फैंक कारोबारी से मांगी 3 करोड़ की फिरौती, परिवार ने पुलिस से की ये मांग

0
Punjab News: घर में चिट्ठी फैंक कारोबारी से मांगी 3 करोड़ की फिरौती, परिवार ने पुलिस से की ये मांग

लुधियानाः पंजाब में विभिन्न गैंग द्वारा फिरौती मांगने की घटनाएं बढ़ती ही जा रही हैं। प्रतिदिन कहीं न कहीं से फिरौती मांगने की घटना सामने आती रहती है। ताजा मामला लुधियाना के जगराओं शहर में सामने आया है। शास्त्री नगर में रहने वाले नामी परिवार से 3 करोड़ की फिरौती मांगी गई है।

पीड़ित परिवार के 2 से 3 शेलर हैं। वहीं अनाज मंडी में एक आढ़त की दुकान भी बताई जा रही है। सीआईए स्टाफ की टीम उच्च अधिकारियों के साथ मामले की जांच कर रही है। पुलिस शास्त्री नगर और डिस्पोजल रोड के आसपास के क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरे खंगालने में लगे हुए हैं। घने कोहरे के कारण आरोपी का कोई सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगा है।

जानकारी मुताबिक, शास्त्री नगर में रहने वाले व्यापारी के घर पर स्कूटी सवार किसी अनजान व्यक्ति ने चिट्ठी लिखकर फिरौती की मांग की है। गली में घुसते ही स्कूटी सवार नौजवान ने कोहरे का फायदा उठाने के साथ-साथ पहले गली की दोनों स्ट्रीट लाइट को बंद कर दिया। उसके बाद उसने दीवार के ऊपर से चिट्ठी घर के अंदर फेंकी।

परिवार के लोगों की ओर से जैसे ही चिट्ठी को पढ़ा तो उनके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। पीड़ित परिवार के सदस्यों ने सारे मामले की जानकारी देहात पुलिस को दी। पीड़ित परिवार ने पुलिस से सुरक्षा देने की मांग भी की। वहीं पुलिस ने भी परिवार को सुरक्षा का पूरा भरोसा दिलाया है।

सीआईए स्टाफ के इंचार्ज इंस्पेक्टर किक्कर सिंह ने बताया कि वो सीसीटीवी कैमरे खंगालने में लगे है। उन्होंने कहा कि चिट्ठी फेंकने वाले का मुंह बंधा था और रात को घनी धुंध के चलते उसका चेहरा नहीं दिखाई दे रहा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here