Highlights:
- 696,965 मतदाता 20 नवंबर को चार विधानसभा सीटों पर करेंगे मतदान।
- 831 मतदान केंद्रों पर 100% लाइव वेबकास्टिंग और CCTV निगरानी से पारदर्शिता।
- ₹25.40 करोड़ नकदी जब्त, 85+ शिकायतें सुलझाईं।
एनकाउंटर न्यूज़, 19 नवंबर, 2024: पंजाब में चार विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को उपचुनाव होंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO), पंजाब सिबिन सी ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा और मतगणना 23 नवंबर को की जाएगी।
कड़े सुरक्षा इंतजाम
चुनाव में 6,481 पुलिसकर्मी और 17 केंद्रीय अर्धसैनिक बल (CAPF) की कंपनियां तैनात की गई हैं। इसके साथ ही 3,868 मतदान कर्मी प्रक्रिया की निगरानी करेंगे। 831 मतदान केंद्रों में से कई को संवेदनशील घोषित किया गया है। 100% लाइव वेबकास्टिंग और CCTV निगरानी के जरिए प्रत्येक मतदान केंद्र पर गतिविधियों की रियल-टाइम मॉनिटरिंग होगी। चुनाव आयोग ने कहा है कि हर मतदाता को निष्पक्ष और स्वतंत्र माहौल में वोट डालने का अधिकार मिलेगा। यह भी पढ़े: Punjab News – कनाडा जाने से पहले नहर से सदिंग्ध परिस्थितियों में लड़की का शव बरामद, देखें वीडियोमतदान क्षेत्र और आंकड़े
चार विधानसभा सीटों पर चुनाव हो रहे हैं:- डेरा बाबा नानक:
- कुल मतदाता: 1,93,376
- मतदान केंद्र: 241 (61 संवेदनशील)
- जब्त नकदी: ₹25.40 करोड़
- चब्बेवाल (SC):
- कुल मतदाता: 1,59,432
- मतदान केंद्र: 205 (50 संवेदनशील)
- जब्त नकदी: ₹60,000
- गिद्दड़बाहा:
- कुल मतदाता: 1,66,731
- मतदान केंद्र: 173 (96 संवेदनशील)
- जब्त नकदी: ₹4.70 लाख
- बरनाला:
- कुल मतदाता: 1,77,426
- मतदान केंद्र: 212 (37 संवेदनशील)
- जब्त नकदी: ₹55.50 लाख