Home Punjab>Amritsar Punjab News: कोर्ट परिसर से कैदी हुआ फरार, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी

Punjab News: कोर्ट परिसर से कैदी हुआ फरार, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी

0
Punjab News: कोर्ट परिसर से कैदी हुआ फरार, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी

अमृतसरः कोर्ट में पेशी के लिए आया एक कैदी कोर्ट परिसर से फरार हो गया। पुलिस उसे जेल से पेशी के लिए लेकर आई थी। लेकिन पेशी से पहले ही वह पुलिस से खुद को छुड़ाकर भाग गया। जेल प्रशासन ने इसकी सूचना सिविल लाइन थाना पुलिस को दे दी है। आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मजीठा रोड निवासी गोपाल सिंह को सदर थाना पुलिस ने घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 305 और 331 के तहत मामला दर्ज किया गया है। उसे पेशी के दौरान कोर्ट में लाया गया था। लेकिन इस दौरान वह पानी पीने का बहाना बनाकर खुद को पुलिस हिरासत से छुड़ाकर भाग गया।सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों ने बताया कि आरोपी उनके हाथों से छूटकर भीड़ की तरफ भागा।

उसने भीड़ का फायदा उठाया और पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाब हो गया। इस घटना के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है और उसकी तलाश जारी है। सिविल लाइंस थाने में उसके खिलाफ एक और मामला दर्ज कर लिया गया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here