Home Punjab>Kapurthala Kapurthala News : स्कूल पढ़ने गई नाबालिग छात्रा हुई लापता, जाने मामला

Kapurthala News : स्कूल पढ़ने गई नाबालिग छात्रा हुई लापता, जाने मामला

0
Kapurthala News : स्कूल पढ़ने गई नाबालिग छात्रा हुई लापता, जाने मामला

कपूरथला : नाबालिग छात्रा के लापता होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार सब-डिवीजन फगवाड़ा में 11वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा लापता हो गई। परिवार का आरोप है कि उनकी बेटी को अज्ञात युवक शादी का झांसा देकर बेहला फुसलाकर ले गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला भुल्लाराई क्षेत्र का है, छोटेलाल निवासी यूपी के कासगंज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बेटी नजदीक के स्कूल में पढ़ती है।

11 नवंबर को सुबह करीब साढ़े 8 बजे वह स्कूल पढ़ने के लिए गई थी। लेकिन उसके बाद से घर वापिस नहीं आई। उन्होंने बताया कि परिवार ने बेटी की तलाश की, लेकिन वह नहीं मिली। छात्रा के पिता ने शक जताते हुए कहा कि कोई अज्ञात युवक उसकी बेटी को शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर ले गया है। जांच अधिकारी ने बताया कि पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here