Home Mohali Punjab News: Lawrence Bishnoi इंटरव्यू मामले में SSP पर गिरी गाज

Punjab News: Lawrence Bishnoi इंटरव्यू मामले में SSP पर गिरी गाज

0
Punjab News: Lawrence Bishnoi इंटरव्यू मामले में SSP पर गिरी गाज

मोहाली: जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस के इंटरव्यू मामले में कुछ दिन पहले ही कोर्ट में सुनवाई के बाद 7 अधिकारियों पर गाज गिरी थी। जिसमें DSP गुरशेर सिंह (अमृतसर स्थित 9 बटालियन), DSP समर वनीत, सब इंस्पेक्टर रीना (CIA खरड़ में तैनात), सब इंस्पेक्टर जगतपाल जंगू (AGTF में तैनात), सब इंस्पेक्टर शगनजीत सिंह (AGTF), ASI मुखत्यार सिंह और हेड कॉन्स्टेबल ओम प्रकाश पर डयूटी में लापरवाही बरतने को लेकर सस्पेंड किया गया था।

वहीं इस मामले को लेकर कोर्ट ने मोहाली के तत्कालीनी SSP को सस्पेंड करने के लिए कहा है। कोर्ट ने कहा कि एक अधिकारी को क्यों बचाया जा रहा है। अब तक SSP पर कार्रवाई क्यों नहीं की गई, उन्हें प्रोटेक्ट क्यो किया जा रहा है। इसके साथ ही हाईकोर्ट ने कहा कि अगली सुनवाई तक सभी जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए। इस मामले में अब अगली सुनवाई 2 दिसंबर को होगी। जिसमें गृह विभाग के सचिव को पेश होने के लिए कहा गया है।

बता दें कि गैंगस्टर के 2 इंटरव्यू वायरल हुए थे। SIT की रिपोर्ट के मुताबिक पहला इंटरव्यू 3 व 4 सितंबर 2023 को हुआ है। लॉरेंस उस समय पंजाब में CIA खरड़ में रखा गया था। दूसरा इंटरव्यू राजस्थान की जयपुर स्थित सेंट्रल जेल में हुआ है। हालां कि इस सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने ये भी कहा कि जब लॉरेंस का इंटरव्यू हुआ था उस समय DGP गौरवा यादव ने कहा था कि ये पंजाब में नहीं हुआ। यह सब किस आधार पर कहा गया था। कोर्ट ने उस प्रेस कॉन्फ्रैंस की ट्रांसक्रिप्ट भी मांगी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here