Home Punjab>Bathinda Punjab News : कार सवार व्यक्ति से नशीली गोलियां बरामद, देखें वीडियो

Punjab News : कार सवार व्यक्ति से नशीली गोलियां बरामद, देखें वीडियो

0
Punjab News : कार सवार व्यक्ति से नशीली गोलियां बरामद, देखें वीडियो

बठिंडा। जिला की थाना सदर पुलिस टीम ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में नशीली गोलियां सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान कुलविंदर सिंह निवासी सीर थाना कलियावाली जिला सिरसा हरियाणा के रूप में हुई है।

डीएसपी ग्रामीण बठिंडा हीना गुप्ता ने बताया एम्स अस्पताल बठिंडा के पास नाकाबंदी की गई थी। इसी दौरान एक सफेद रंग की मारुति ए-स्टार कार दिखी, जिसे संदेह के आधार पर रोका गया। जब उसे चेकिंग किया गया तो पता चला कि उक्त गाड़ी को कुलविंदर सिंह निवासी सीर थाना कलियावाली जिला सिरसा हरियाणा चला रहा था। जिसकी गाड़ी की तलाशी ली गई तो उसकी गाड़ी में कुल 13,000/- ट्रामाडोल हाइड्रोक्लोराइड टेबलेट क्लोवेडेल बरामद हुई। जिससे और भी अहम खुलासे होने की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here