Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: 14 वर्षीय लड़की का अपहरण करने के मामले में आरोपी नामजद

Jalandhar News: 14 वर्षीय लड़की का अपहरण करने के मामले में आरोपी नामजद

0
Jalandhar News: 14 वर्षीय लड़की का अपहरण करने के मामले में आरोपी नामजद

जालंधरः थाना-3 में 14 साल की लड़की का अपहरण करके के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को नामजद किया है। मामले में पुलिस ने यूपी के गोंडा के रहने वाले गौतम को केस में नामजद किया है। फैमिली का आरोप है कि साजिश के तहत उनकी बेटी को गौतम ने अपने परिवार के साथ मिलकर अगवा किया है।

अपहरण से पहले आरोपी की फैमिली किराए का घर छोड़ कर चली गई थी। लड़की की मां ने पुलिस को शिकायत में कहा कि उनकी बेटी 18 नवंबर को स्कूल गई थी, पर लौटी नहीं। बेटी स्कूल से न आने के कारण उसकी तलाश शुरू की गई तो पता चला कि गौतम उनकी बेटी को अगवा करके ले गया है। एसएचओ अशोक शर्मा का कहना है कि लड़की को बरामद करने के लिए जल्द एक टीम यूपी भेजी जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here