Home Breaking News उपचुनाव में वोटिंग दौरान जमकर हंगामा, भीड़ ने किया पुलिस पर पथराव

उपचुनाव में वोटिंग दौरान जमकर हंगामा, भीड़ ने किया पुलिस पर पथराव

0
उपचुनाव में वोटिंग दौरान जमकर हंगामा, भीड़ ने किया पुलिस पर पथराव

लखनऊः उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर की मीरापुर सीट पर उपचुनाव के लिए चल रही वोटिंग के दौरान जमकर हंगामा हुआ। ककराैली में मुस्लिम मतदाताओं ने पुलिस पर वोट डालने जाने से रोकने का आरोप लगाया और विरोध में जाम लगाने की कोशिश की। इस दाैरान पुलिस पर पथराव भी किया गया। जिसके बाद पुलिस ने हंगामा कर रही भीड़ को खूब दौड़ाया। बवाल को देखते हुए एसएसपी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए हैं।

बीजेपी की सहयोगी आएएलडी प्रत्याशी मिथलेश पाल ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि बाहर से लोगों को बुलाया गया है। बड़ी संख्या में बाहर से आए लोग मदरसे और मस्जिदों में असलहाओं के साथ रोके गए हैं। उनका आरोप है कि पुलिस हमारे लोगों को भगाकर दूसरों को सह दे रही है। आरएलडी प्रत्याशी ने फर्जी वोटिंग किए जाने का आरोप लगाया। मिथिलेश पाल ने कहा कि बुर्के में मौजूद वोटर्स को पुलिस अगर नहीं देखोगी तो फर्जीवाड़ा ही होगा। मिथिलेश पाल से पहले कुंदरकी में भी सपा प्रत्याशी का बवाल देखने को मिला था।

सपा प्रत्याशी हाजी रिजवान ने पुलिस संग जमकर बहस की और उन्होंने प्रशासन पर गांव के भीतर चेक पोस्ट बनाने और आधार कार्ड चेक करने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा कि 275 बूथों पर सपा के पोलिंग एजेंट नहीं बनाने दिए गए। सपा उम्मीदवार ने तो पुलिस पर ही वोट डालने का आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी प्रत्याशी की पर्ची से वोट डाले जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here