Home Punjab>Amritsar Punjab News: ज्ञानी रघबीर सिंह के घर 5 सिंह साहिबानों ने रखी गुप्त मीटिंग, देखें वीडियो

Punjab News: ज्ञानी रघबीर सिंह के घर 5 सिंह साहिबानों ने रखी गुप्त मीटिंग, देखें वीडियो

0
Punjab News: ज्ञानी रघबीर सिंह के घर 5 सिंह साहिबानों ने रखी गुप्त मीटिंग, देखें वीडियो

अमृतसरः 5 सिंह साहिबानों ने आज ज्ञानी रघबीर सिंह के घर पर गुप्त मीटिंग रखी है। इस मौके पर ज्ञानी हरप्रीत सिंह मौके पर पहुंचे, जहां वह अन्य सिंह साहिबान से बातचीत करते हुए दिखाई दिए। बताया जा रहा हैकि गुप्त बैठक में एसजीपीसी अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी भी शामिल हुआ है। सूत्रों से खबर मिली है कि सिंह साहिबान मीटिंग के बाद इस्तीफा देने का ऐलान कर सकते है।

हालांकि माना ये भी जा रहा है कि सुखबीर बादल की सजा को लेकर फैसला हो सकता है। क्योंकि अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह ने 30 अगस्त को सुखबीर सिंह बादल को तनखैय्या घोषित कर दिया था, लेकिन अभी तक उन्हें कोई सजा नहीं सुनाई गई है। सुखबीर सिंह बादल का मामला सिंह साहबान के पास विचाराधीन है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here