जहां उनकी हालत को गंभीर देखते हुए उन्हें तुरंत पीजीआई रैफर किया गया। लेकिन हालत को गंभीर को देखते हुए पारिवारिक सदस्य उन्हें डीएमसी अस्पताल ले गए। राज कुमार कार रिपेयर इलेक्ट्रिशियन का काम करता है और कार्तिक उसके पास काम सिख रहा है। जानकारी के अनुसार बुधवार को वह सामान लेने लुधियाना आए हुए थे और देर शाम सामान लेकर एक्टिवा से वापिस लौट रहे थे। जांच अधिकारी SI कश्मीर सिंह ने बताया कि जब वह जस्सियां रोड मेन हाइवे पर पहुंचे तो आगे सड़क के किनारे एक ट्राला खड़ा था। राज कुमार एक्टिवा साइड से निकालने लगा तो पीछे से आ रही एक कार ने उनकी एक्टिवा को टक्कर मार दी। एक्टिवा ट्राले के नीचे घुसने के कारण बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घायलों के सिर पर चोट अधिक लगी है। लोगों ने एम्बुलेंस की मदद घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया। लेकिन हालात बिगड़ती देख दोनों के परिजन उन्हें DMC अस्पताल ले गए।Punjab News : Car और Activa की भीषण टक्कर#Punjab #PunjabNews #Car #Activa pic.twitter.com/l5kdEFluSw
— Encounter India (@Encounter_India) November 21, 2024