Home National भीषण सड़क हादसा : Bus ने Truck को मारी टक्कर, 5 की मौत, कई घायल

भीषण सड़क हादसा : Bus ने Truck को मारी टक्कर, 5 की मौत, कई घायल

0
भीषण सड़क हादसा : Bus ने Truck को मारी टक्कर, 5 की मौत, कई घायल

नई दिल्ली : तेज रफ्तार की वजह से आए दिन हादसे होते रहते है। इन हादसों आए दिन बढ़ौतरी हो रही है। इन हादसों मे कई बार लोगों की मौत भी हो जाती है। प्रशासन की कोशिशों के बावजूद यह हादसे कम नही हो रहे है। ऐसा ही मामला उत्तर प्रदेश की यमुना एक्सप्रेसवे पर से सामने आया है। अलीगढ़ के टप्पल थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर ट्रक और बस के बीच टक्कर हो गई।

इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई घायल हुए है। जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना प्राइवेट बस के ट्रक में टक्कर मारने से हुई। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। प्राइवेट बस दिल्ली से आजमगढ़ जा रही थी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here