Home Breaking News मिठाई की दुकान में LPG सिलेंडर फटने से एक की मौत

मिठाई की दुकान में LPG सिलेंडर फटने से एक की मौत

0
मिठाई की दुकान में LPG सिलेंडर फटने से एक की मौत

पटनाः बिहार के पटना में एक मिठाई की दुकान में सिलेंडर फटने से दुकान मालिक की मौत हो गई और 3 लोग घायल हो गए। सिलेंडर में ब्लास्ट के कारण दुकान में आग लग गई। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि दुकान जलकर पूरी तरह खा हो गई है। फायर टीम ने जानकारी देते हुए बताया कि पटना के राजीव नगर नाला स्थित वीर कुंवर सिंह चौक पर स्थित एक मिठाई की दुकान में सिलेंडर ब्लास्ट से आग लगने की सूचना मिली थी।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची टीम ने आग पर काबू पा लिया। हालांकि, दुकान में सिलेंडर फटने के कारण व्यक्ति की मौत हो गई है और 3 अन्य लोग घायल हो गए हैं। उन्होंने आगे बताया कि मृतक की पहचान दुकान मालिक उपेंद्र कुमार के रूप में हुई है। मामले की जानकारी पुलिस को दे दी है। वहीं, पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here