Home Punjab>Ludhiana Punjab News : कपड़ा कारोबारी को युवकों ने जबरन उठाया, देखें वीडियो

Punjab News : कपड़ा कारोबारी को युवकों ने जबरन उठाया, देखें वीडियो

0
Punjab News : कपड़ा कारोबारी को युवकों ने जबरन उठाया, देखें वीडियो

लुधियाना। शहर के जनकपुरी मेन मार्केट से एक कपड़ा कारोबारी को युवकों द्रारा जबरन उठाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि करीब 4 से 5 महीने पहले सुरजीत गुजरात से आया था। जो गिल रोड नजदीक किसी पीजी में अकेला रहता है। मिली जानकारी के अनुसार मुताबिक देर शाम I-20 कार में सवार होकर 4 लोग आए। चारों युवकों ने वकील के पास काम करवाने आए एक व्यक्ति को वकील के दफ्तर के नीचे से घसीट लिया। वह व्यक्ति काफी शोर मचा रहा था लेकिन उसे किसी दुकानदान ने नहीं बचाया। उसे बहुत जबरदस्ती तरीके से उन लोगों ने गाड़ी में डाला और ले गए। किडनेप हुए व्यक्ति का ना्म सुरजीत दिनकर पाटिल है। किडनेप हुए व्यक्ति की दुकान आहलुवालिया कंप्लेक्स दुकान नंबर 9 में कपड़ों की दुकान है।

घटना के तुरंत बाद लोगों ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर ADCP जे.एस संधू, ACP अनिल भनोट, ADCP अमनदीप बराड़ और CIA की टीमें पहुंची। पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे चैक करवाए है। फिलहाल पुलिस को कार का नंबर ट्रेस हो गया है। अधिकारी इस मामले में जल्द खुलासा करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here